फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be 50 percent admissions in arts stream, 70 percent in science stream

Muzaffarnagar News: कला वर्ग में 50, विज्ञान में 70 प्रतिशत होंगे दाखिले

Sat, 23 Aug 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
There will be 50 percent admissions in arts stream, 70 percent in science stream
मुजफ्फरनगर। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहला चरण पूरा हो चुका है। रिक्त सीटों के लिए दूसरे चरण में पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। शुक्रवार को परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी हुई। कला वर्ग के पाठ्यक्रमों का कटऑफ 50 प्रतिशत रहा तो विज्ञान वर्ग के विषयों के लिए 70 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि एमएससी रसायन और जूलोजी में मेरिट का कटऑफ सबसे ज्यादा रहा। रसायन विज्ञान में 71.75 प्रतिशत और जंतु विज्ञान में 71.35 प्रतिशत पर पहुंचा। एमसी भौतिक विज्ञान में 61 प्रतिशत, एमकॉम में 71.06 प्रतिशत और एमएससी गणित में 50 प्रतिशत पर रहा। कला वर्ग में अंग्रेजी विषय में 46.45 प्रतिशत, हिंदी में 49.72 प्रतिशत, इतिहास में 49 प्रतिशत पर अभ्यर्थियों को दाखिला मिल सकेगा। ओबीसी वर्ग को कला वर्ग में 45 प्रतिशत और विज्ञान में 70 प्रतिशत पर प्रवेश मिलेगा। एससी वर्ग को कला पाठ्यक्रमों में 43 प्रतिशत और विज्ञान में 62 प्रतिशत कटऑफ तय की गई है।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केपी सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 23 और 24 अगस्त को दााखिले की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऑफर लैटर लेने के बाद छात्र आगे की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed