फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There were difficulties in the journey, yet brothers reached the rate of sisters

सफर में मुश्किलें आई, फिर भी बहनों के दर तक पहुंचे भाई

Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
There were difficulties in the journey, yet brothers reached the rate of sisters
भैया दूज पर्व पर ट्रेन में सवार होते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भैया दूज पर बसों में सफर करने के लिए झेली मुश्किलें
विज्ञापन

- शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी दिनभर बनीं रही जाम की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर परिवहन विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। बसों में सवार होकर बहनों के दर तक पहुंचने के लिए भाईयों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई जगह जाम लगा रहा। देहात क्षेत्र में यात्री बसों का इंतजार करते रहे। डग्गामार वाहनों की चांदी रही।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे से ही शहर के रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी। शामली, बड़ौत और मेरठ की बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। बसों में सीटों को लेकर भी मारामारी रही।
विज्ञापन

निजी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। देहात क्षेत्र में बसों के आवागमन की व्यवस्था कम होने के कारण यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। ऐसे में डग्गामार वाहनों की चांदी रही। खतौली, बुढ़ाना, चरथावल और शहर के रुडक़ी रोड पर दिनभर डग्गामार वाहन फर्राटा भरते नजर आए। शहर के मीनाक्षी चौक से मंसूरपुर और नावला तक डग्गामार वाहन दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों ने भाईयों के माथे पर किया मंगल टीका
मुजफ्फरनगर। भैया दूज के त्योहार पर बहनों ने भाईयों के लिए मंगल कामना करते हुए टीका किया। भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार दिया। दिनभर दुकानों पर भी उपहार खरीदने के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। कपड़ों की खरीदारी भी की गई। ब्यूरो

जेल में भाईयों को टीका करने पहुंची 551 बहनें
मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर सुबह से ही जिला जेल पर बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। बंदियों से उनकी बहनों की मिलाई कराने के लिए पर्ची जल्दी बनवाने की व्यवस्था कराई थी। पर्चियां बनवाने के बाद बहने लाइन में लग गई थी। जेल प्रशासन ने भैया दूज परिवार मनाने के लिए जेल परिसर में व्यवस्था की हुई थी। यहां पर टेंट लगाया गया था। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि लगभग 551 से अधिक महिलाओं ने अपने भाइयों को मंगल तिलक किया।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह
त्योहार पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के बीच उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed