फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There were 51 objections to the reservation on the first day

पंचायत चुनाव: आरक्षण को लेकर 51 आपत्तियां आई

Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
There were 51 objections to the reservation on the first day
पहले दिन आरक्षण पर 51 आपत्तियां आईं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जारी किए गए आरक्षण को लेकर पहले दिन 51 आपत्तियां आई है। नौ में से पांच ब्लाक ऐसे हैं, जिनमें एक भी आपत्ति नहीं आई है। डीपीआरओ ऑफिस में सबसे अधिक 25 आपत्ति पहुंची हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत को लेकर जारी आरक्षण पर लोगों से आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति दर्ज कराने का समय चार से आठ मार्च तक रखा गया है। जिला प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए डीपीआरओ, कलक्ट्रेट, जिला पंचायत ऑफिस, सभी ब्लाक मुख्यालय नियत किए हैं। पहले दिन बघरा, शाहपुर, बुढ़ाना, खतौली और मोरना ब्लाक मुख्यालय पर एक भी आपत्ति नहीं आई है। पुरकाजी ब्लाक में दो, सदर में एक, चरथावल में एक और जानसठ ब्लाक में दो आपत्तियां दर्ज कराई गई। डीपीआरओ ऑफिस में सबसे ज्यादा 25 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में 20 आपत्तियां आई हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के कार्यालय में एक भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पहले दिन जिला पंचायत, ग्राम प्रधान के आरक्षण को लेकर 51 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed