{"_id":"61e3243f11e13f40952038c1","slug":"there-was-no-nomination-even-on-the-second-day-muzaffarnagar-news-mrt573561217","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस बीच कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मुख्य द्वार से लेकर नामांकन कक्षों तक पुलिस का पहरा रहा।
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया दो दिन से चल रही है। पहले दिन जहां किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था वही दूसरे दिन भी यही स्थिति रही। दूसरे दिन भी किसी विधानसभा के लिए नामांकन नहीं हुआ। जिले में छह विधानसभा सीटें मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, चरथावल, बुढ़ाना, पुरकाजी है। सभी छह विधानसभा के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। सभी नामांकन कक्षों में आरओ और एआरओ लगाए गए हैं। 11 से तीन बजे तक सभी अधिकारी बैठे रहे। इस बीच पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
इन प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र
जिले में दूसरे दिन चरथावल से चंद्रवीर सिंह, एआईआईएम के ताहिर हुसैन अंसारी, रालोद के अरफात राना, राजसिंह ने नामांकन खरीदा। खतौली से संदीप सिंह, राजू भाटिया, जयसिंह, सतवीर सिंह ने नामाकन पत्र लिया। पुरकाजी में वीरमती, मुकेश कुमार, भाजपा के प्रमोद उटवाल, प्रदीप कुमार ने नामांकन पत्र लिया। मीरापुर में अनिल कुमार, नरेश विश्वकर्मा, योगेंद्र सिंह, वकार अहमद, शकील अहमद, सुनीता सिंह ने नामांकन पत्र लिया। बुढ़ाना विधानसभा में अनिलदत्त शर्मा, जगवीर सिंह और सदर में रालोद के अरफात राना, डॉ समय सिंह, ललित कुमार, सीमा रानी, जहीर ने नामांकन पत्र लिया।