{"_id":"5faecd2a8ebc3e9b8b7705dc","slug":"there-was-a-lot-of-shopping-on-dhanteras-for-the-second-consecutive-day-muzaffarnagar-news-mrt510937738","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर लगातार दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर लगातार दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन
रात्रि में शिव चौक के बाजार में खरीददारी करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनतेरस पर लगातार दूसरे दिन खूब हुई खरीदारी
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर शहर क्षेत्र में बाजार लगातार दूसरे दिन पूरी तरह गुलजार रहे। भारी भीड़ के चलते बाजार में जमकर खरीदारी होने से पिछले करीब सात माह से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। शहर के सभी मुख्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे। विशेषकर बर्तन शॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप, ज्वैलरी शॉप, सजावटी सामान की दुकानों के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही।
जाम ने किया लोगों को परेशान
मुजफ्फरनगर। भारी भीड़ के चलते शहर क्षेत्र में जाम की स्थिति रही। शहर के शिवचौक, रुड़की रोड, नावल्टी चौक के साथ ही झांसी रानी, सदर बाजार, टाउन हाल रोड के साथ ही नई मंडी के बिंदल मार्केट क्षेत्र में जाम की स्थिति रही। भारी भीड़ के चलते शहर के भगतसिंह रोड पर लगातार दूसरे दिन दुपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रही। सभी वाहनों को शिवचौक के साथ ही दूसरी तरफ हनुमान चौक पर रोक दिया गया। इसके साथ ही वाहनों का आवागमन रोकने के लिए भगत सिंह रोड के संपर्क मार्गों को भी बंद किया गया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, लगातार गश्त पर रहे अफसर
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर भारी भीड़ के चलते ऐहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर शहर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। दो कंपनी पीएसी व दो कंपनी आरआरएफ की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही पुलिस लाइन के अतिरिक्त फोर्स को भी सुरक्षा में लगाया गया। वहीं, डायल-112 के साथ ही सभी संबंधित थाना प्रभारी फोर्स के साथ लगातार गश्त पर रहे। देर शाम एसएसपी अभिषेक यादव के साथ ही सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने भी भारी फोर्स के साथ शहर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
पटाखा कारोबारियों के चेहरे मुरझाए
मुजफ्फरनगर। दीवाली की धूम के बीच एनजीटी द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाए जाने के चलते पटाखा कारोबारी पूरी तरह मायूस रहे। कारोबारियों ने हर साल मोटे कारोबार के चलते काफी समय पूर्व ही स्टॉक लगाया हुआ था, जो प्रतिबंध के चलते गोदामों में ही धरा रह गया है। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते सभी पटाखा कारोबारियों की दुकानें दिन भर पूरी तरह से बंद रहीं। वहीं, लोग भी पटाखे खरीदने के लिए इधर-उधर घूमते रहे।

नई मंडी में मिठाई की खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR