फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a lot of movement in the markets

बाजारों में रही काफी चहल-पहल

Sun, 15 Nov 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of movement in the markets
नगर के बाजार में खरीददारी को उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजारों में रही काफी चहल-पहल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई और बहन के स्नेह के प्रतीक भैयादूज पर्व की तैयारियों को लेकर बहनों ने बाजारों में गोले और अन्य उपहार खरीदे। अन्य शहरों में बसी बहनों के साथ पर्व की खुशियां मनाने के लिए भाइयों ने प्रस्थान किया।
पंच दीपोत्सव में सोमवार को भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। रविवार को बहनों ने त्योहार के लिए सामानों की खरीदारी की। शहर के दाल मंडी, भगत सिंह रोड, टाउनहाल रोड, गांधी कॉलोनी, नई मंडी के बाजारों में काफी चहल पहल रही। त्योहार से संबंध सामान खील, बतासों के साथ गोले की खरीदारी की गई। मिठाइयों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। देहात में भी बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

रोडवेज की होगी परीक्षा
लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर्व सोमवार यानि आज मनाया जाएगा। ट्रेन नहीं चलने पर पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ होने पर रोडवेज की भी परीक्षा होगी। हालांकि रोडवेज ने इसके लिए बस संचालन का अच्छा इंतजाम करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैयादूज पर्व रोडवेज के लिए अच्छी कमाई का पर्व मना जाता है। इस पर्व पर भारी संख्या में नागरिक यात्रा करते हैं। पर्व पर बसों के संचालन के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने अच्छा खासा होमवर्क कर बसों का संचालन निर्धारित किया है, फिर भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मुजफ्फरनगर से मेरठ, शामली, बड़ौत, बिजनौर, सहारनपुर, रुड़की मार्ग पर बसों के चक्कर डेढ़ गुणा किए गए हैं, जो बस चार चक्कर लगाती थी, उसके चक्कर छह किए गए हैं। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि भैयादूज पर डिपो के बेडे़ में शामिल सभी 196 बसों का संचालन किया गया है। कुछ लंबी दूरी की बसों को लोकल मार्ग पर चलाया गया है, ताकि यात्रियों को बस उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed