फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There was a fight, stone pelting and firing in Meerapur

मीरापुर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव-फायरिंग

Fri, 21 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was a fight, stone pelting and firing in Meerapur
मीरापुर में संघर्ष, पथराव व फायरिंग हुई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क में ट्रैक्टर की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ ही जमकर पथराव होने से अफरातफरी मच गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने का भी आरोप है। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
मोहल्ला मुश्तर्क निवासी सोनू राजपूत बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर लेकर खेत से लौट रहा था। जैसे ही वह कुरैशी चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से खड़े सोनू कुरैशी पक्ष के बच्चे को ट्रैक्टर से साइड लग गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट के साथ ही पथराव हुआ। संघर्ष में आरिफ कुरैशी घायल भी हो गया। आरोप है कि संघर्ष के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाते हुए स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

घायल आरिफ को सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया। तनाव के मद्देनजर मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। वहीं, देर रात तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed