फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no water in Ban Ganga, devotees had to take bath with a pot.

Muzaffarnagar News: मोरना - निराश लौटे श्रद्धालु, नौका विहार भी नहीं हुआ

Wed, 03 Apr 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
There is no water in Ban Ganga, devotees had to take bath with a pot.
शुकतीर्थ बाण गंगा में जल कम होने के कारण लोटे से स्नान करते सहारनपुर के श्रद्धालु।
- श्रद्धालुओं ने लोटे में जल लेकर स्नान किया, कुछ बिना स्नान किए ही लौट गए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित बाण गंगा का जल स्तर घट रहा है। मंगलवार को भी श्रद्धालु बिना गंगा स्नान किए ही लौट गए। पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण गंगा में नौका विहार भी बंद हो गया है। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में जल कम होने के कारण लोटे से स्नान किया तथा कुछ श्रद्धालु बिना स्नान किए ही लौट गए।
श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान करने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालु गंगा में स्नान किए बगैर ही लौट रहे हैं। गंगा में पर्याप्त जल न होने के कारण गंगा में नौका विहार बंद है। गंगा घाट पर दुकानदार निराश हैं। गंगा में जल न होने से चारों तरफ गंदगी फैल गई है। मंगलवार को दूरदराज क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचे, जिनमें से कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा में जल कम होने के कारण लोटे से स्नान किया तथा कुछ श्रद्धालु बिना स्नान किए ही लौट गए।
विज्ञापन

सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल गुन्ना के प्रबंधक ब्रजलाल व प्रधानाचार्या प्रवेश गुप्ता के साथ आए स्कूल स्टाफ व छात्राओं ने गंगा में लोटे से ही स्नान किया। गंगा के जलस्तर को लेकर तीर्थनगरी के पंडित, पुरोहित एवं साधु संतों व ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज रॉयल, विकास चौधरी, मोनू चौधरी, दीपक सैनी, अनुज कश्यप, मोहित शर्मा, सुंदर और वीरेंद्र राणा ने प्रशासन से पर्याप्त पानी छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed