{"_id":"61afae811b5905738d4eef7d","slug":"there-is-no-shortage-of-fertilizer-for-the-farmers-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5680626120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में किसानों के लिए खाद की कमी नहीं: नोडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में किसानों के लिए खाद की कमी नहीं: नोडल
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में किसानों के लिए खाद की कमी नहीं
मुजफ्फरनगर। जिले के नामित नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक शिवकुमार ने जनपद का भ्रमण किया। जनपद में उपलब्ध उर्वरकों विशेषकर फास्फेटिक एवं पोटैशिक उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गई। पीसीएफ गोदाम का स्थलीय निरीक्षण कर भंडारित समस्त उर्वरकों का अभिलेखों से मिलान किया गया और उर्वरकों के डिस्पेच एवं एक्नॉलेजमेंट का भी सत्यापन किया गया।
जनपद मुख्यालय से दूरस्थ एवं उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित किसान सहकारी समिति छपार का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। गोदाम में भंडारित एवं पीओएस मशीन के अवशेष स्टाक का मिलान किया गया। वितरित उर्वरकों का मिलान वितरण पंजिका से किया गया। निरीक्षण के समय किसान सेवा सहकारी समिति पर उपस्थित कृषकों से उप कृषि निदेशक द्वारा उर्वरक के वितरण एवं उपलब्धता के संबंध में पर चर्चा की गई तथा उपस्थित किसानों को डीएपी उर्वरक के स्थान पर एनपीके, सिंगल सुपर फॉस्फेट, पीएसबी कल्चर एवं प्रोम उर्वरकों के प्रयोग की सलाह भी दी गई।
उपस्थित कृषकों को यह भी आश्वस्त किया गया कि प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता किसानों की मांग के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी। साधन सहकारी समिति पर उपलब्ध उर्वरक की गुणवत्ता परीक्षण को एक नमूना किसान सेवा सहकारी समिति से जिला कृषि अधिकारी द्वारा ग्रहण किया गया। गोपाल ट्रेडिंग कंपनी के साथ साथ इफ्को किसान सेवा केंद्र सदर ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और. निरीक्षण के दौरान गोदाम में उपलब्ध उर्वरकों और पॉस मशीन एवं अभिलेख के अनुसार स्टॉक सही पाया गया।