फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There is no doctor here, the hospital runs on the basis of a pharmacist

चालीस वर्ष से किराये के मकान में चल रहा है जट मुझेड़ा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
There is no doctor here, the hospital runs on the basis of a pharmacist
भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। जट मुझेड़ा का सरकारी अस्पताल पिछले चालीस साल से किराये के भवन में चल रहा हैं। आधा दर्जन गांव के संपर्क वाले इस अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती भी नहीं है। एक फार्मेसिस्ट सहित चार स्वास्थ्यकर्मियों के भरोसे ही अस्पताल चलता है। ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज देखे जाते हैं।
विज्ञापन

भोपा - मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित व सदर ब्लाक के गांव जटवाड़ा में पिछले 40 वर्षों से सरकारी अस्पताल किराए के छोटे से भवन में चल रहा है। यहां मरीजों को भर्ती करने के नाम पर मात्र एक दो ही बेड हैं, जो कमरा न होने के कारण बरामदे में ही डाले गए हैं। इतना ही नहीं यहां मरीजों को फार्मेसिस्ट या इमरजेंसी ड्यूटी पर आए अस्थाई डॉक्टर खुले बरामदे में बैठकर ही देखते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस अस्पताल से करीब आठ गांवों के हजारों लोगों का वास्ता है। यहां अस्पताल का निजी भवन ना होने के साथ ही चिकित्सक की तैनाती भी नहीं हैं। अस्पताल में तैनात डॉक्टर 2 माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए थे। इनके बाद नियमित रूप से यहां किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। अस्पताल की जिम्मेदारी अकेले फार्मेसिस्ट के ऊपर रहती है। पानी और बिजली की व्यवस्था भी अस्पताल के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है
मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पारितोष मुद्गल का कहना है कि पूर्व में तैनात डॉक्टर सेवानिवृत्त हो गये थे। इस समस्या को देखते हुए यहां एक अस्थाई डॉक्टर की तैनाती की गई है। समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही यहां स्थाई डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

अस्पताल के लिए भूमि की तलाश जारी
जट मुझेड़ा ग्राम पंचायत की दूसरी बार निर्वाचित हुई ग्राम प्रधान सुनीता चौधरी का कहना है कि ग्राम पंचायत के पास सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है। अस्पताल भवन बनना भी अति आवश्यक है।
उच्च अधिकारियों को पहले भी अवगत कराया गया है और जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed