{"_id":"6007205a8ebc3e340274aa5f","slug":"there-is-a-possibility-of-cow-slaughter-in-the-farmer-s-field-khatauli-news-mrt5213558101","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के खेत में गोकशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के खेत में गोकशी की आशंका
विज्ञापन
किसान के खेत में गोकशी की आशंका
रतनपुरी। गांव सठेड़ी निवासी किसान के खेत में लोगों ने गोकशी की आशंका जताई है। खेत में काफी मात्रा में खून पड़ा मिला, जबकि अवशेष मौके से गायब मिले।
मंगलवार सुबह रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी किसान सुनील काजी अपने खेत पर सरसों देखने के लिए गया था। खेत में पहुंचने पर उन्हें काफी दूर तक सरसों की फसल खुर्द बुर्द मिली। नजदीक जाकर जब उन्होंने देखा, तो खेत में कई स्थानों पर खून पड़ा मिला। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खेत में सरसों की फसल खुर्द बुर्द देखकर ग्रामीणों ने खेत में गोकशी की आशंका व्यक्त की। लेकिन मौके पर कहीं भी कोई अवशेष नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने आसपास के खेतों में अवशेष खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी कोई अवशेष नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने खेत में गोकशी करने के बाद अवशेष अपने साथ ले जाने की आशंका जताई। खेत मालिक सुनील काजी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध खेत में गोकशी करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।