{"_id":"62a4e41e6c67cd3f5617af3e","slug":"there-is-a-jam-as-soon-as-the-evening-falls-the-responsible-silent-muzaffarnagar-news-mrt5925091152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां शाम ढलते ही लगता है जाम, जिम्मेदार चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां शाम ढलते ही लगता है जाम, जिम्मेदार चुप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के टाउन हाल पर खडे़ होने वाले फास्ट फूड के ठेलों के कारण शाम ढलते ही जाम लग जाता है। यहां से चौपहिया व दुपहिया वाहन को निकलने में परेशानी होती है। यह हालात एक दिन के नहीं बल्कि रोजाना के है। यह जानकारी होने के बावजूद भी जिम्मेदार हुक्मरान चुप्पी साधकर बैठे है।
शहर के टाउन हाल को नगर की चौपाटी कहा जाता है। यहां पर दर्जनभर से ज्यादा फास्ट फूड के ठेले आज से नहीं बल्कि पिछले तीन दशक से लगते आ रहे है। यहां रात में सैकड़ों लोग फास्ट फूड खाने के लिए पहुंचते है। यहां वाहन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खडे़ किए जाते है। जिस कारण यहां से दोपहिया व चौपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। वैसे तो यहां सड़क आने जाने की अलग अलग है, लेकिन रात में केवल यहां बालाजी तिराहे से झांसी रानी की तरफ आने वाली सड़क ही दिखाई देती है। क्योंकि झांसी रानी से बालाजी तिराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहन ही वाहन खडे़ रहते है।
सफेद पट्टी का भी पालन नहीं
पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों ने इन ठेलों को सड़क से पीछे हटवाकर दीवार से मिलाकर ठेले लगवा दिए थे। तब सड़क किनारे सफेद पट्टी खींची थी और चेतावनी दी थी कि इस पट्टी से बाहर कोई भी वाहन खड़ा न हो, लेकिन यहां किसी नियम का पालन नही होता।
विज्ञापन
इन्होंने कहा-
पिछले दिनों सभी ठेले वालों को समझाया था और चेतावनी भी दी थी। अब कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, सीओ सिटी।