{"_id":"6471e7a77ef27045b5087664","slug":"there-has-been-a-huge-loss-due-to-the-fire-in-the-house-in-nirdhana-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-842-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निरधना में मकान में आग लगने से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निरधना में मकान में आग लगने से भारी नुकसान
विज्ञापन
मकल विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। निरधना गांव में एक मकान में आग लगने से कीमती सामान और राशन जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
शनिवार सुबह गांव निवासी मतलूब का परिवार घर पर मौजूद था। महिलाएं खाना बना रही थी। अचानक भूसे के कमरे में धुआं निकलना शुरू हो गया। परिजन कुछ समझ पाते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर, आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
ग्राम प्रधान आलमगीर की सूचना पर थाना प्रभारी राकेश शर्मा और जिला मुख्यालय से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। मगर, तब तक घर में रखी नकदी, सरसो, गेहूं, और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। प्रधान ने बताया मकान का लिंटर भी आग में काफी दरक गया है। शार्ट सर्किट से भी आग लगने की संभावना जताई जा रही है।