{"_id":"611801408ebc3ee07b4d7574","slug":"then-solani-on-the-boom-waterlogging-in-khadar-area-muzaffarnagar-news-mrt551910617","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उफान पर सोलानी, खादर क्षेत्र में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उफान पर सोलानी, खादर क्षेत्र में जलभराव
विज्ञापन
सोलानी नदी के टूटे हुए बंदे की मरम्मत करते मजदूर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर उफान पर सोलानी, खादर क्षेत्र में जलभराव
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से शनिवार को दो हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से एक बार फिर सोलानी नदी खादर क्षेत्र में उफान पर आ गई है। इससे कई गांवों में रास्तों पर जलभराव हो गया है। वहीं, गांव आयकी में नदी का बंदा टूटने से कई गांवों के खेतों में फसलें जलमग्न हो गईं हैं।
खादर क्षेत्र से होकर बह रही सोलानी नदी एक बार फिर शनिवार दोपहर बाद उफान पर आ गई। लगातार पानी बढ़ने के कारण सोलानी का पानी क्षेत्र के कई गांवों में घुसने के कगार पर पहुंच गया है। खादर क्षेत्र के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, भदौला, पांचली, अलमावाला और जिंदावाला समेत कई अन्य गांवों में रास्तों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को कहीं भी आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा रहा है। वहीं, खेतों पर पहले से ही पानी भरा होने के कारण पशुओं को हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। उधर, गांव आयकी के जंगल में सोलानी नदी के तट पर बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाया गया बंदा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे नदी का पानी गांव के जंगल में खेतों में भर गया है। इससे ग्रामीणों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ अशोक जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उत्तराखंड से दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से सोलानी में पानी बढ़ गया है। वहीं, गांव आयकी में टूटे नदी के बंदे की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा।

पुरकाजी खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में बहता पानी नाव निकालता युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन