फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Theft in the grocery shop near the power substation

विद्युत उपकेंद्र के पास किराना शॉप में चोरी

Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Theft in the grocery shop near the power substation
विद्युत उपकेंद्र के पास किराना शॉप में चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित किराना शॉप की दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने बीड़ी-सिगरेट व पान मसाला सहित कीमती सामान कर चोरी कर लिया। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिन्हें चिह्नित करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

कस्बा निवासी मधु शर्मा की कस्बे में ही विद्युत उपकेंद्र के पास किराना की थोक सामान बिक्री की दुकान है। दुकान के पीछे ही गोदाम भी बनाया हुआ है। मंगलवार देर रात दुकान की दीवार फांदकर कुछ बदमाश अंदर घुस गए और गोदाम में रखे बीड़ी-सिगरेट, पान मसाला और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह मधु शर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। सूचना पर व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का विरोध जताते हुए लगातार हो रही चोरियों पर भी आक्रोश जताया। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द चोरी के खुलासे का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व भी उनके यहां से इन्वर्टर-बैटरा चोरी कर लिया गया था, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है, जिसमें एक बदमाश दुकान में मौजूद कैद है, जिसे चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed