{"_id":"5e0a418e8ebc3e87dd3c8e5e","slug":"theft-in-shantinagar-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt4613066187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत का जाल उखाड़कर चोरों ने मकान खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत का जाल उखाड़कर चोरों ने मकान खंगाला
विज्ञापन
छत का जाल उखाड़कर चोरों ने मकान खंगाला
मुजफ्फरनगर। शांतिनगर में घर की छत का जाल उखाड़कर चोर 1.30 लाख की नकदी, कीमती सामान, गहने और बाइक भी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार घर को बंद कर दिल्ली गया हुआ था, जहां से लौटने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल की जांच की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी अशोक राठी काफी समय से शहर के मोहल्ला शांतिनगर स्थित किराए के मकान में रह रहे हैं। रविवार को अशोक राठी परिजनों के साथ घर पर ताले लगाकर दिल्ली रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्हें मेन गेट खुला मिला। अंदर से बाइक गायब थी। अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान भी इधर-उधर बिखरा मिला और अलमारी भी खुली पड़ी थी। घर के आंगन की छत में लगा जाल उखड़ा हुआ था। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिस पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। बाद में मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की जांच कर चोरों के सुराग तलाशे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित अशोक राठी ने बताया कि चोर घर की अलमारी में रखे 1.30 लाख नकद, जेवरात, कीमती कपड़े व अन्य सामान के साथ ही घर में खड़ी बाइक भी चोरी कर ले गए हैं। चोर घर की छत पर पहुंचे, जहां से वे जाल उखाड़कर घर के अंदर दाखिल हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।