फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man broke the idol by entering the temple

युवक ने मंदिर में घुसकर मूर्ति को खंडित किया

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The young man broke the idol by entering the temple
मुजफ्फरनगर : तितावी बघरा के शिव मंदिर में खंडित मूर्ति की घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी (मुजफ्फरनगर)। कस्बा बघरा के मोहल्ला खटीकान स्थित शिव मंदिर में घुसकर सोमवार सुबह दूसरे समुदाय के युवक ने माता दुर्गा की मूर्ति खंडित कर दी। पूजा कर रही महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को किसी तरह भीड़ से बचाया। घटना से क्षेत्र में रोष व तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

खटीकान शिव मंदिर में नवमी पर रविवार रात माता का जागरण कराया गया था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे महिलाएं मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंची तो इसी दौरान नाई की दुकान चलाने वाले बघरा के मोहल्ला गुली वाली निवासी याकूब (28) ने मूर्ति खंडित कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। नाराज लोगों ने युवक की पिटाई की। घटना का पता चलने पर मंदिर पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। तितावी, चरथावल, भौराकलां थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से बचाया।
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ फुुगाना शरद चंद्र कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई। मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान हिमांशु ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को बचाने में पुलिस के छूटे पसीने
तितावी। मूर्ति खंडित किए जाने से नाराज लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को लेकर चलने लगी तो भीड़ ने घेर लिया। आरोपी को खींचने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने मंदिर के बरामदे में एक सुरक्षा घेरा बनाकर आरोपी युवक को बीच में ले लिया। यह सूचना तुरंत ही अधिकारियों को दी गई। इसके बाद ही एसपी देहात आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाया जा सका। इस दौरान तितावी, चरथावल और भौराकलां थानों की पुलिस तैनात रही। लोगों के गुस्सा को देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मंदिरों की सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मंदिर में मूर्ति खंडित होने के बाद लोगों ने दूसरी मूर्ति लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग
हिंदू जागरण मंच के नेता नरेंद्र पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जाए। सभी पर रासुका की कार्रवाई की जाए। चौकी व थाना पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। मंदिरों पर पुलिस की गश्त कराई जाए। आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाए। इस दौरान रविंद्र कश्यप, प्रवीण सैनी ग्राम प्रधान बघरा, शिवकुमार सैनी, प्रमोद, नरेश, सागर कश्यप, अमित धर्मा आदि मौजूद रहे।
थाने में यह दी तहरीर
मंदिर समिति के पूर्व प्रधान बघरा निवासी हिमांशु ने तहरीर देकर कहा कि वह सुबह के समय मंदिर के बाहर से गुजर रहे थे। मंदिर के अंदर दो व्यक्तियों को मूर्ति तोड़ते हुए धार्मिक नारेबाजी करते देखा। तब शोर मचाकर प्रवीण, सचिन, रवि, सोनू आदि की मदद से दोनों को पकड़ लिया। दोनों युवक बघरा के ही याकूब व फारूख पुत्रगण असगर हैं। दोनों को थाने लाया गया। प्रतीत हो रहा है कि दोनों व्यक्तियों के साथ अन्य लोगों की भी साजिश है। जो षड्यंत्र रचकर सांप्रदायिक माहौल खराब कराने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मूर्ति खंडित करने के पीछे और किसका हाथ है, मामले में याकूब व उसके भाई फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी रही है।

आरोपी बोला, मंदिर गया और तोड़ दी मूर्ति
सीओ फुगाना शरद चंद ने जानकारी दी कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी उसने इतना ही बताया है कि वह मंदिर में गया था और उसका मन मूर्ति तोड़ने को करने लगा तो उसने यह काम कर दिया। सीओ ने कहा कि अभी आरोपी व उसके भाई से पूछताछ की जा रही है कि कहीं कोई साजिश तो नहीं थी।

मुजफ्फरनगर : तितावी के शेरा वाली मां के मंदिर में खंडित मूर्ति।

मुजफ्फरनगर : तितावी के शेरा वाली मां के मंदिर में खंडित मूर्ति।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : तितावी बघरा में मंदिर में मूर्ति खंडित करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

मुजफ्फरनगर : तितावी बघरा में मंदिर में मूर्ति खंडित करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर : तितावी बघरा के शिव मंदिर में खंडित मूर्ति की घटना की जांच करती पुलिस।

मुजफ्फरनगर : तितावी बघरा के शिव मंदिर में खंडित मूर्ति की घटना की जांच करती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed