{"_id":"5fbc076c8ebc3e9b9575ea0b","slug":"the-wrath-of-the-cold-winds-muzaffarnagar-news-mrt5123717131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं के चलने से हाल हुआ बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं के चलने से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन
सर्दी में बढी टुठरन से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्द हवाओं के चलने से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ यहां पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड बढ़ जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।
जिले में ठंड का असर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। न्यूनतम तापमान सर्द हवा के चलते तेजी के साथ लुढ़क रहा है। दिन में भी ठंडी हवा चल रही है और आम जनमानस दोपहर के समय भी कंपकंपाने को मजबूर हो गया है। नवंबर माह में ही इस बार तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह और शाम में आवाजाही अचानक कम हो गई है। लोग ठंड के चलते शाम को जल्दी अपने घर जा रहे हैं और सुबह देर से घर से बाहर निकल रहे हैं। अचानक बढ़ी ठंड से शहर के कंपनी बाग, जीआईसी के मैदान, रेलवे स्टेशन परिसर में सैर करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। शाम को ठंड के चलते बाजार भी जल्दी बंद होने लगे हैं। बाजार में गर्म कपड़ों और खाने में मेवा और मूंगफली की डिमांड बढ़ गई है।
शहर में अस्थायी रैन बसेरा बनाया
मुजफ्फरनगर। नवंबर माह में ही सर्दी सितम ढाने लगी है। गरीब और बिना आश्रय वालों के लिए शेल्टर हाउस खोल दिया गया है। रेलवे स्टेशन के पास बने शेल्टर हाउस में रविवार रात को 33 लोग रुके थे। नगर पालिका की ओर से जानसठ ओवरब्रिज के नीचे भी एक अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहीं पर ठहरे सहारनपुर के एक परिवार ने बताया कि उन्हें रात में कंबल कम मिले हैं। उधर, नगर पालिका की ओर से अभी शहर के केवल रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टैँड और शिव चौक पर ही अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।