{"_id":"61cb5889f44a1f32677a2c4c","slug":"the-world-recognized-its-iron-on-the-basis-of-wrestlers-muzaffarnagar-news-mrt5711376110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवानों के दम पर दुनिया ने माना म्हारा लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवानों के दम पर दुनिया ने माना म्हारा लोहा
विज्ञापन
दिव्या काकरान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवानों के दम पर दुनिया ने माना म्हारा लोहा
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के नाम रहे साल में जिले के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान को इस साल वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला। सोरम के गौरव बालियान ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। ओलंपिक में भारतीय पहलवानों के चीफ कोच बरवाला के जगमिंद्र सिंह को बनाया गया था।
पुरबालियान की बेटी दिव्यान ने दुनियाभर में जिले का नाम रोशन किया है। 2021 में दिव्या ने एशियाई कुश्ती का स्वर्ण पदक जीता। सर्बिया में आयोजित विश्व कुश्ती में कांस्य, यूपी स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। सालभर दिव्या कुश्ती में चमकती रही। पिछले वर्ष मिले अर्जुन अवार्ड की ट्राफी भी काकरान को इस साल एक नवंबर को दी गई। सोरम गांव के पहलवान गौरव बालियान ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। गौरव के कोच निर्दोष ने बताया कि गौरव ने 79 केजी भार वर्ग में यह कामयाबी हासिल की थी। सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। गौरव बालियान को लक्ष्मण अवार्ड मिल चुका है।
ओलंपिक में चमकाया जिले का नाम
भारतीय कुश्ती टीम के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह ने ओलंपिक की कामयाबी में अहम भूमिका निभाई। उन्हें भारतीय कुश्ती टीम का चीफ कोच बनाकर भेजा गया था। जगमिंद्र सिंह इससे पहले द्रोणाचार्य अवार्ड जीत चुके हैं। पैरालंपिक में गोयला की तीरंदाज ज्योति बालियान ने देश का प्रतिनिधित्व किया। खेल के मैदान पर ज्योति का सिक्का खूब चला।
विज्ञापन
क्रिकेट में चमक रहे सितारे
प्रदेश की क्रिकेट में जिले के खिलाडिय़ों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अंडर-19 यूपी टीम की ओर से अर्णव ने कूच बिहार और वीनू मांकड ट्रॉफी खेली। अंडर-25 में आशीर्वाद रॉयल ने सीके नायडू ट्रॉफी में जिले का नाम रोशन किया। जिले मेें इस साल सांसद खेल स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके अलावा साल जाते-जाते यूपी एथलेटिक्स यूथ खेलों का आयोजन भी स्टेडियम में कराया गया।
नौकायन में पुनीत भी चमका
काकड़ा के रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में पुनीता कांस्य जीत चुका है।

जगमिंद्र सिंह, कोच- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जगमिंद्र सिंह कोच के साथ योगेश्वर दत्त और बबीता फौगाट फाइल फोटो- फोटो : MUZAFFARNAGAR

ज्योति बालियान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुनीत कुमार- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गौरव बालियान- फोटो : MUZAFFARNAGAR

दिव्या काकरान- फोटो : MUZAFFARNAGAR