फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The village with PM-CM's helipad needs a crematorium

पीएम-सीएम के हेलीपैड वाले गांव को चाहिए एक श्मशानघाट

Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The village with PM-CM's helipad needs a crematorium
खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण करते मजदुर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पीएम-सीएम के हेलीपैड वाले गांव को चाहिए एक श्मशानघाट
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली विधानसभा के आखिरी गांव खेड़ी रांघडान में इन दिनों अफसरों की गाड़ियों के सायरन गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी गांव में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरकर सलावा जाएंगे। ग्रामीण उत्सुक और उत्साहित हैं। समस्या रखते हुए कहते हैं कि अनुसूचित जाति के लोगों को मृतकों का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ता है। हेलीपैड वाले गांव के लोगों ने एक श्मशानघाट की मांग रखी है।
गांव खेड़ी रांघडान को खेड़ी राजपूतान के नाम से भी जाना जाता है। अफसर इन दिनों ग्रामीणों के दर पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण सुभाष कहते हैं कि अनुसूचित जाति के लोगों को अपने मुर्दों का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ता है। श्मशानघाट के लिए जगह नहीं है। बरसात के मौसम में तो हाल और भी बुरा हो जाता है। गांव में एससी वर्ग के लिए श्मशानघाट का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण शगुन सिंह कहते हैं कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। अनुसूचित जाति के लोगों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
ग्राम प्रधान लता कुमारी के पति सतपाल सिंह कहते हैं कि अनुसूचित जाति के लोगों के सामने समस्या है और गांव में श्मशान घाट बनना चाहिए। इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के गांव में आने से खुशी है। गांव की समस्याओं के समाधान की उम्मीद पीएम और सीएम से रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम-सीएम का आना हमारे लिए गौरव
ग्रामीण देवदत्त शर्मा कहते हैं कि भले ही कार्यक्रम सलावा में हो, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का उनके गांव में आना गौरव की बात है।

खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण करते मजदूर।

खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण करते मजदूर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण करते मजदूर।

खेड़ी राजपूतान गांव में हेलिपैड निर्माण करते मजदूर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed