फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The universe is made up of five material elements: Surendra Singh

पांच भौतिक तत्वों से मिलकर बनीं है सृष्टि : सुरेंद्र सिंह

Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The universe is made up of five material elements: Surendra Singh
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यह सृष्टि पांच भौतिक तत्वों से मिलकर बनी है। यज्ञ को इस धरती का लघु सूर्य कहा जा सकता है, क्योंकि यज्ञ की अग्नि सामान्य अग्नि से बहुत पवित्र एवं शुद्ध होती है।
विज्ञापन

ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में साप्ताहिक योग चर्चा पूरक चिकित्सा में यज्ञ थेरेपी का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि हवन की सामग्री में पुष्टि कारक, जीवाणु नाशक एवं सुगंधी वर्धक पदार्थ मिलाए जाते हैं। जिससे वायु शुद्ध होती है और अनेक प्रकार के संचारी रोगों के जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति है। हमें प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। योग शिक्षिका सुमन गर्ग ने कहा की प्रतिदिन हवन करने से वायुमंडल शुद्ध होता है।इस अवसर पर मुनेश देवी, रेखा शर्मा, दिव्या, नीलम राठी ,अपर्णा मलिक, दामिनी ,रूबी ,अमित कुमार ,आचार्य रामकिशन सुमन ,हर्षवर्धन ,डॉ अजय कुमार और नीरज बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed