{"_id":"5b69f3ad4f1c1b6a1c8b4d10","slug":"the-truth-of-the-hidden-viral-viral-in-the-call-recording-of-the-maiden","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल प्रकरण : युवती की कॉल रिकॉर्डिंग में छिपा वीडियो वायरल का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल प्रकरण : युवती की कॉल रिकॉर्डिंग में छिपा वीडियो वायरल का सच
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि नयन सागर के वीडियो वायरल मामले में खतौली की युवती के मोबाइल की ऑडियो रिकार्डिंग से सच से पर्दा हट सकता है। खतौली से चंडीगढ़ तक इसी बात की चर्चा है, क्योंकि खुद वीडियो में शामिल युवती अपने बयान में कह चुकी है कि किसने यह साजिश रची, उसका वीडियो जल्द ही सामने आ जाएगा। वहलना प्रवास के दौरान बनी जैन मुनि की वीडियो में शामिल खतौली निवासी युवती के बयान में साफ हो गया है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई थी।
उसने दो नाम सार्वजनिक कर आरोप भी लगाया है। साथ ही कहा है कि जिन्होंने दबाव देकर यह कराया, उनका खुलासा एक दो दिन में वीडियो जारी कर करेगी। बस यही वो बिंदु है, जिसकी खतौली से चंडीगढ़ तक चर्चा फैली है। जैन मुनि नयन सागर वहां चातुर्मास कर रहे हैं। युवती के मोबाइल फोन में इस मामले की बातों का राज छिपा है। ऑडियो से जैन मुनि के वीडियो वायरल मामले की हकीकत से पर्दा उठ सकता है।
14 जून को जैन मुनि ने खतौली से विहार किया था और वहलना अतिशय क्षेत्र पहुंचे थे, जहां वह 25 जून की सुबह तक रहे। इस अवधि के बीच युवती की किस-किस से बात हुई और किस मकसद से वीडियो क्लिप बना कर मलयेशिया से 28 जुलाई को वायरल की गई, यह सच्चाई कॉल रिकॉर्ड से ही सामने आएगी। मामले में कोई पुलिस कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहलना प्रबंध समिति देखो और इंतजार करो के फार्मूले पर चल रही है। युवती के पिता ने भी वीडियो वायरल प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी है। हरिद्वार के बहादराबाद थाने में जैन मुनि के खिलाफ युवती के अपहरण के मुकदमे में पुलिस एफआर लगा चुकी है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के मुताबिक युवती के बयान में मुकदमा झूठा पाए जाने पर एफआर लगा कर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
किसके चंगुल में फंसी है युवती
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में टयूटर खतौली की युवती किसके चंगुल में फंसी है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती के पिता कह चुके हैं कि बेटी ने दबाव में बयान दिया है, उसे परिजनों से नहीं, बल्कि सिंडीकेट से खतरा है। वीडियो बयान में युवती ने अनुपम जैन और रजनीश का नाम लिया है। पूरे मामले में कितने लोग जुड़े है, इस तथ्य का खुलासा होना मुश्किल ही दिख रहा है।
दिगंबर जैन समिति को पक्ष रखेंगे परिजन
खतौली। युवती के खतौली नहीं लौटने पर परिजन निराश है। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन समिति के समक्ष बुधवार यानि आज युवती के परिजन अपना पक्ष रखेंगे। उसके चाचा ने यह भी बताया कि वीडियो वायरल प्रकरण में उन्होंने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
बैठक के फैसले पर जैन समाज की रहेंगी निगाहें
मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर सहाराज से बुधवार को एनसीआर और वेस्ट यूपी के जिलों से जैन समाज के लाग मिलने जाएंगे। यमुनापार दिगंबर जैन समाज दिल्ली की ओर से यह आह्वान किया गया है। दिगंबर जैन समाज यमुनापार दिल्ली क्षेत्र के प्रतिनिधियों की वीडियो वायरल प्रकरण पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आज दिल्ली और एनसीआर सभी क्षेत्रों से चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं की बसें ले जाने का आह्वान किया गया।
समिति अध्यक्ष पंकज जैन की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि प्रात: साढ़े चार बजे बसें चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी। बैठक की अध्यक्षता मदनलाल जैन ने की। बताते चले कि वीडियो वायरल प्रकरण के बाद गाजियाबाद और एनसीआर में जैन मुनि का बहिष्कार कर दिया गया था। एक मंदिर में बनी उनकी मूर्ति को भी तोड़ दिया गया था।
उधर, भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन ने चंडीगढ़ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष को लिखित में निर्देशित किया कि जैन मुनि नयन सागर से आग्रह करें कि वे अपने संघ में कम से कम एक दिगंबर मुनि अवश्य रखें। पूरे मामले पर जैन समाज की निगाहें है।
लड़की की कराई जा सकती है हत्या : राजेंद्र जैन
मुजफ्फरनगर। नयन सागर महाराज प्रकरण में अब खतौली दिगंबर जैन मंदिर के पदाधिकारी राजेंद्र जैन की शाम को एक वीडियो क्लिप सामने आई है। इस क्लिप में राजेंद्र जैन ने कहा है कि नयन सागर महाराज का मामला आसाराम जैसा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। जैन का कहना है कि समाज के लोगों को नयन सागर महाराज पर काफी पहले से ही शक था।
इसलिए उनकी बिना जानकारी के खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे ठीक कराए गए थे, जिसमें ये हरकत रिकार्ड हुई और उनका खुलासा हुआ। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण में शामिल लड़की की जान को भी खतरा है और उसकी हत्या भी कराई जा सकती है। इसके अलावा भी उन्होंने नयन सागर महाराज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी भी दी कि समाज के लोगों द्वारा नयन सागर महाराज का सामाजिक बहिष्कार भी किया जा सकता है।