देवबंद (सहारनपुर)। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम सहित तमाम दीनी इदारों में शान के साथ तिरंगा फहराया। हालांकि कोरोना काल की वजह से इस बार कहीं कोई कार्यक्रम नहीं हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की आजमी मंजिल परिसर में मोहतमिम मौलाना मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी, दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ में नायब मोहतमिम मौलाना शकेब कासमी, खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली, मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह में मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मदरसा जामिया कासमिया में मोहतमिम कारी इब्राहिम कासमी, दारुल उलूम फरूकिया में मोहतमिम मौलाना नुरूलहुदा कासमी, दारुल उलूम जकरिया में मोहतमिम मौलाना मुफ़्ती शरीफ कासमी, मदरसा असगरिया में मौलाना जमील ने ध्वजारोहण किया। हालांकि इस बार कोरोना काल की वजह से मदरसों में छुट्टी है और छात्र भी अपने घरों को गए हैं, इसलिए किसी भी संस्था में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ। सिर्फ प्रबंधतंत्र ने ही ध्वजारोहण किया।