फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The temperature dropped by seven degrees when it was cloudy

बादल छाए तो सात डिग्री गिर गया तापमान

Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by seven degrees when it was cloudy
मुजफ्फरनगर। मौसम ने फिर करवट बदली। आसमान में बादल छाए तो दिन का तापमान सात डिग्री नीचे लुढ़क गया। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। हवा की गति भी सामान्य से तेज रही। बृहस्पतिवार का दिन अप्रैल महीने का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

दिन का तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को पारा 40.4 डिग्री तक पहुंच गया था। दिन के तापमान में सात डिग्री की कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में मौसम का मिजाज कई बार बदला। सुबह के समय ठंडी हवा चली। कुछ देर बाद धूप खिल गई। लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन

इस तरह चढ़ता चला गया पारा
तिथि तापमान
21 अप्रैल 33.4 डिग्री
20 अप्रैल 40.4 डिग्री
19 अप्रैल 40.7 डिग्री
18 अप्रैल 39.8 डिग्री
17 अप्रैल 38.6 डिग्री
16 अप्रैल 37.4 डिग्री
15 अप्रैल 36.0 डिग्री
14 अप्रैल 38.8 डिग्री
13 अप्रैल 38.4 डिग्री
12 अप्रैल 35.5 डिग्री
11 अप्रैल 39.9 डिग्री
10 अप्रैल 38.9 डिग्री
बाजारों में दिखी चहल-पहल
अप्रैल महीने की शुरूआत से ही गर्मी अधिक होने के कारण दोपहर के समय बाजार सूने पड़ रहे थे। बृहस्पतिवार को मौसम ठंडा हुआ तो बाजार में चहल-पहल रही। सड़कों पर भी दिनभर लोगों की खूब आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की थ्रेसिंग रोक देनी पड़ी
दोपहर के समय करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिस कारण किसानों को गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य रोक देना पड़ा। शाम के समय हवा की रफ्तार धीमी हुई तो थ्रेसिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed