फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The team took samples of jewelery from the bullion market

टीम ने सराफा बाजार से लिए आभूषणों के सैंपल

Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The team took samples of jewelery from the bullion market
टीम ने सराफा बाजार से लिए आभूषणों के सैंपल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम ने शहर के सराफ बाजार में पहुंचकर आभूषणों की जांच की और सैंपल लिए। शहर के प्रमुख बाजारों का सर्वे भी किया गया।
गाजियाबाद से पहुंची टीम ने सराफा बाजार, भगत सिंह रोड और कटरा मोचियान में पहुंचकर आठ दुकानदारों के यहां से जांच के लिए सैंपल लिए हैं। टीम ने इसके बाद सर्वे किया और सराफा व्यवसायियों के यहां पर पहुंचकर पड़ताल की। बीआईएस के अधिकारियों ने देखा कि कितने लोगों द्वारा बीआईएस का लाइसेंस लिया गया है, जिन व्यापारियों ने अभी तक बीआईएस का लाइसेंस नहीं लिया है, उन्हें जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि जिनके पास लाइसेंस नहीं मिले हैं, उन्होंने जल्द ही बीआईएस का लाइसेंस लेने का आश्वासन दिया। भविष्य में भी सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। शहर से लेकर देहात तक जांच अभियान चलेगा। बीआईएस का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस नहीं मिलने पर माल जब्त और सील भी किया जा सकता है। मनोज पुंडीर ने व्यापारियों से लाइसेंस प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन करने आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed