फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The sudden heating of the tiles caused chaos

टाइल्स के अचानक गर्म होने से मची अफरा तफरी

Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The sudden heating of the tiles caused chaos
मुजफ्फररगर के गांव करहेड़ा में गरम हो रही धरती को देखते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव करहेड़ा का मामला, पुलिस ने भी ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव करहेड़ा में एक व्यक्ति के घर के सामने बिछाई गई टाइल्स अचानक गर्म होने लगी। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग हटाकर गड्ढा खोद पर पानी डाल दिया। बावजूद इसके धरती गर्म ही रही। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक ने इसे वैज्ञानिक कारण बताया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी भूरे पुत्र महावीर का परिवार नंगे पांव भूमिया पर पूजन करने गया था। लौटन वक्त घर के सामने ही जब भूरे ने बताया कि लौटते वक्त घर से सामने बिछाई गई इंटरलॉकिंग गर्म महसूस हुई। उसकी पत्नी टिंकू के पैर गर्म टाइल्स पर पड़े तो वह डर गई। उसने पास में लगे विद्युत पॉल से करंट आने की आशंका के चलते विद्युत लाइन को चेक किया। मगर, सब कुछ ठीक पाया गया। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग हटाकर गड्ढा खोद पर पानी डाल दिया। बावजूद इसके धरती गर्म ही रही। इससे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना को कोई वैज्ञानिक कारण बताया। उधर, ग्रामीण इस घटना को दैवीय मानकर पूजा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

यह कोई दैवीय घटना नहीं है। यह घटना भूगर्भीय छोटे स्तर की हलचल का परिणाम हो सकती है। जनता को इससे भयभीत नहीं होना चाहिए। - डीएस रावत, सेवानिवृत्त प्रवक्ता भूगोल, एसडी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed