फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The slogan of Sabka Saath, everyone's development and everyone's trust is false

पीएम का सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा झूठा

Sun, 01 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
The slogan of Sabka Saath, everyone's development and everyone's trust is false
देवबंद में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : DEVBAND
सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का नारा झूठा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगर में सीएए के विरोध में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि तीन तलाक के मसले पर मुस्लिम बहनों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कहां हैं। उन्हें प्रदर्शनकारी महिलाएं क्यों नजर नहीं आ रही हैं।

ईदगाह मैदान में चल रहे धरना प्रदर्शन में रविवार को फौजिया उस्मानी और खुशबू मायरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा साबित हुआ है। धार्मिक आधार पर नागरिकता कानून में संशोधन कर मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि सबका विश्वास जीतना उनका लक्ष्य नहीं था। यह नारा भी महज जुमला था। रूबीना, आरफा व नाहिद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमराई हुई थी। लेकिन अब सांप्रदायिक सौहार्द भी चरमराने लगा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को विश्व गुरु बनाने के लिए जो नीति चाहिए, सरकार ठीक उसके विपरीत काम कर रही है। उम्मे हबीबा, लबीबा व दरखशा ने सरकार से सीएए को देशहित में वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed