{"_id":"629cee7abe26f67b984cbe65","slug":"the-shehnai-woke-up-before-the-sound-of-the-clarinet-devband-news-mrt5916810140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहनाई गूंजने के एक महीना पहले प्रीति की उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहनाई गूंजने के एक महीना पहले प्रीति की उठी अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तलहेड़ी बुजुर्ग। गंगदासपुर जट्ट में सड़क दुघर्टना का शिकार हुई कश्मीरा की पुत्री प्रीति (22) का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। प्रीति की शनिवार रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा है।
प्रीति दो भाइयों की अकेली बहन थी। वह गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके अच्छे स्वभाव की वजह से परिजन एवं ग्रामीण दुखी हैं। प्रीति का शव रविवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद गांव गंगदासपुर जट्ट पहुंचा। अंतिम यात्रा में ग्रामीणों व परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के अनुसार अगले महीने प्रीति की शादी होने वाली थी। जिसकी घर में जोरशोर से तैयारियां चल रही थीं। प्रीति अपनी शादी का सामान खरीदने के लिए शनिवार को भाई आकाश व अर्जुन के साथ तलहेड़ी बस स्टैंड स्थित बाजार में गई थी। रात्रि करीब नौ बजे गांव लौटते समय पनियाली कासिमपुर के मोड़ पर बाइक को ट्रेक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें प्रीति, अर्जुन व आकाश गंभीर घायल हो गए थे। नागल सीएचसी में उपचार दौरान प्रीति की मौत हो गई थी। वहीं, अर्जुन व आकाश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।