फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The service manager of the roadways took information about the buses related to the depot

रोडवेज के सेवा प्रबंधक ने ली डिपो से संबंधित बसों की जानकारी

Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The service manager of the roadways took information about the buses related to the depot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय ने विभागीय अधिकारियों से डिपो की स्थिति और बसों की संख्या की जानकारी ली। डिपो में खड़ी डेढ़ दर्जन से अधिक खराब बसों को भी जल्द सही कराकर चलाने का आश्वासन दिया।

रोडवेज विभाग के सेवा प्रबंधक बुधवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने सहारनपुर जाते समय मेरठ हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर और सीनियर फोरमैन उमेश कुमार सिंह से जानकारी ली। सेवा प्रबंधक ने जिले के डिपो से चलाई जा रही कुल बसों की जानकारी ली। यह भी पूछा कि डिपो में कुछ बसें ऐसी भी होगी जो खराब खड़ी हुई है। यदि उनमें कुछ सही हो सकती है तो उन्हें ठीक कराकर सड़क पर यात्रियों की सेवा के लिए उतारा जाए। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पर बताया कि लगभग तीस बसें डिपो में खराब हालत में खड़ी है। इस पर सेवा प्रबंधक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इनमें से 15 से 20 बसों को सही करा कर यात्रियों की सेवा में लगवाया जाएगा। सेवा प्रबंधक से डिपो से बसों के संचालन में आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी लेकर उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed