{"_id":"631233d02270b24fdd205e5c","slug":"the-servant-was-killed-for-having-an-immoral-relationship-with-the-daughter-khatauli-news-mrt6035804140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से अनैतिक संबंध होने पर की थी नौकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से अनैतिक संबंध होने पर की थी नौकर की हत्या
विज्ञापन
जानसठ पुलिस ने तिसंग में नौकर की हत्या करने वाले आरोपी।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तिसंग में 29 अगस्त को हुई बिहार निवासी इस्लाम की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
पशु ठेकेदार और उसके बेटे को किया गिरफ्तार, साजिश में शामिल एक किशोर भी दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली पुलिस ने 29 अगस्त को गांव तिसंग में की गई बिहार निवासी नौकर इस्लाम की हत्या का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस्लाम के अपने मालिक मृत पशु के ठेकेदार की बेटी से प्रेम संबंध बन गए थे। इसी से नाराज मालिक और उसके बेटे ने नौकर की हत्या कर दी। साजिश में शामिल रहे एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद किया है।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बिहार प्रांत का रहने वाला 50 वर्षीय इस्लाम गांव तिसंग के ही रहने वाले मृत मवेशी ठेकेदार इरफान के यहां 17 वर्ष से नौकरी कर रहा था। इस्लाम के अपने मालिक की बेटी से अनैतिक संबंध हो गए थे। परिवार के लोगों ने नौकर को गलत हरकत करते हुए भी पकड़ लिया था। इसी से नाराज होकर उसकी हत्या की साजिश रची गई। 29 अगस्त को ठेकेदार इरफान ने गांव के रहने वाले एक किशोर से ठेके से शराब मंगवाई। इसके बाद गांव के ही यासीन के गन्ने के खेत में इस्लाम को बुलाकर शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो अपने पुत्र दानिश को बुलाया। इसके बाद दोनों ने छुरे से इस्लाम का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। 30 अगस्त की शाम को इस्लाम का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने चौकीदार शफक्कत की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी देहात ने बताया कि जांच में वारदात की वजह सामने आ गई। एक सितंबर को इरफान और उसके पुत्र दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब खरीदकर लाने वाले किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने नौकर की हत्या करना स्वीकार किया है। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा और खून में सने कपड़े व चप्पल बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
शराब के खाली पव्वे से मिला पुलिस को सुराग
एसपी देहात ने बताया कि घटनास्थल पर जो शराब के खाली पव्वे मिले थे। उनके रेपर पर छपे बार कोड की जांच से पता चला कि यह शराब गांव तिसंग के शराब के ठेके से खरीदी गई है। इसके बाद पुलिस ने शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज में किशोर शराब खरीदता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
किशोर को दिया था बाइक देने का लालच
कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि इरफान ने किशोर से कहा था कि अगर वह शराब खरीद कर लाकर देगा और किसी को भी इसके बारे में नहीं बताएगा तो वह उसे बाइक खरीद कर देगा। किशोर बाइक के लालच में आ गया और शराब खरीद कर इरफान को दी।
इस्लाम का असली नाम जयप्रकाश था, आधारकार्ड में इरफान को बताया था पिता
नौकर इस्लाम का असली नाम जयप्रकाश था। उसने हाथ पर भी यहीं नाम गोदवाया गया था। 17 साल से वह गांव तिसंग के ठेकेदार इरफान के यहां नौकरी कर रहा था। आधार कार्ड में इरफान को पिता बताते हुए अपना नाम इस्लाम पुत्र इरफान निवासी गांव तिसंग दर्ज कराया था। ग्रामीणों को भी उसके असली नाम का पता था। इसलिए ही ग्रामीणों ने उसके शव का अंतिम संस्कार शुक्रताल में हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था।