फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The sacrifice in the yajna on the birthday of Acharya Abhadev

अभयदेव के जन्म दिवस पर यज्ञ दी 101 आहूति

Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice in the yajna on the birthday of Acharya Abhadev
चरथावल अरविंद आश्रम में आचार्य अभय देव जन्म दिन पर यज्ञ में आहुति देते अनुयाई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आचार्य अभयदेव के जन्म दिवस पर यज्ञ में दी आहुति
विज्ञापन

मुजफ्फरगनगर, चरथावल। श्री अरविंद निकेतन आश्रम में योगी आचार्य अभयदेव की जन्मदिवस पर अनुयायियों ने यज्ञ में 101 आहुतियां दीं। वक्ताओं ने कहा कि कर्मयोगी आचार्य की वेदज्ञ वाणी से महात्मा गांधी भी सम्मोहित हो गए थे।

बृहस्पतिवार को चरथावल स्थित श्री अरविंद आश्रम में आचार्य के अवतरण दिवस पर दूरदराज से आए अनुयायियों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कक्ष में ध्यान लगाया। आश्रम में महान योगी की जयंती पर गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आचार्य द्वारा लिखे साहित्य वैदिक विनय, यज्ञ और योग और ब्राह्मण की गौ आर्य समाज में पढ़ी जाती है। संचालन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट धनंजय त्यागी ने कहा कि आचार्य का जीवन सरल, सादगी से परिपूर्ण होने के बावजूद अद्भुत था। सात साल की अल्पायु में गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर छोड़ दिया था। महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह उनकी योग विद्या की आभा देख अभिभूत हो गए थे। पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने कहा कि कोरोना महामारी में जनमानस आचार्य अभयदेव की योग विद्या और श्री अरविंद की आध्यात्मिक शक्ति को जीवन में आत्मसात करें। प्रवचन सभा में अनेक विद्वानों ने आचार्य की स्मृतियों का गुणगान किया। बाल कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जसवीर त्यागी, मीरा देवी, तेल्लूराम, नंद किशोर, आचार्य विनोद, पूर्व डीएसपी विनोद त्यागी, शक्तिदेव त्यागी, मधु त्यागी, प्रवीण त्यागी, भारत भूषण, अरविंद त्यागी, स्नेह लता, विजय पाल त्यागी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed