फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The road leading to Wahalna is broken, there is no bus service either.

Muzaffarnagar News: वहलना जाने वाली सड़क टूटी, बस सेवा भी नहीं

Sat, 22 Jun 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
The road leading to Wahalna is broken, there is no bus service either.
मुजफ्फरनगर। गांव से शहर के वार्ड चार में शामिल किए गए वहलना का रुतबा बदल गया, लेकिन हालात नहीं। जैन समाज के अतिशय क्षेत्र तक जाने के लिए मुख्य मार्ग बदहाल है। जिला मुख्यालय तक परिवहन के लिए बस सेवा तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं वाटर कूलर खराब पड़े हैं और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद वहलना गांव की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिलने से सफाई व्यवस्था बेपटरी है। नागरिक बताते हैं कि जब तक ग्राम पंचायत में रहे, नियमित रूप से सफाई कर्मचारी आते थे लेकिन शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर नल रिबोर नहीं होने के कारण खराब पड़ हैं। गांव में लगाए गए दो वाटर कूलर बंद हैं। ग्रामीण कहते हैं कि पेयजल की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट का भी निर्माण नहीं
वहलना में अब तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीण कहते हैं कि अगर खराब मौसम में किसी का निधन हो जाता है तो इसके लिए जिला मुख्यालय तक ग्रामीणों को शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाना पड़ता है।

मुख्य मार्ग का निर्माण होना चाहिए
बुजुर्ग बलजीत कहते हैं कि गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण होना चाहिए। लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती है। सालों से यह समस्या बनी हुई है।
12वीं तक की शिक्षा के लिए बने स्कूल
युवा आकाश कहते हैं कि लड़कियों के लिए 12वीं तक का स्कूल वहलना में बनना चाहिए। स्कूल नहीं होने से पढ़ाई में परेशानी होती है।
नियमित होनी चाहिए सफाई
नागरिक जगदीश कहते हैं कि सफाई व्यवस्था नियमित होनी चाहिए। गांव में सफाई कर्मचारियों के लिए आने जाने का कोई समय तय नहीं है।
शहर तक शुरू हो बस सेवा
युवा सुमित कहते हैं कि जिला मुख्यालय तक गांव से सिटी बस जैसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए। गांव के लोग ई-रिक्शा और टेंपो पर निर्भर हैं।
खराब पड़े हैं वाटर कूलर
नागरिक मिंटू कहते हैं कि वाटर कूलर खराब पड़ा है। पालिका की ओर से समस्या पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समाधान होना चाहिए।
पालिका में दिए गए प्रस्ताव
सभासद विनीत कुमार कहते हैं कि प्रस्ताव पालिका में दिए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। वहलना का मुख्य मार्ग बदहाल है। लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
बड़ा औद्योगिक क्षेत्र
वहलना के आसपास लोहा और अन्य उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी भी संचालित हैं। अधिकतर मुख्य मार्ग पर हैं। जिसके चलते यहां पर वाहनों काआवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed