फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The road is rocky, keep your eyes careful

Muzaffarnagar News: पथरीली है डगर, जरा संभल कर चलना

Sun, 18 Jun 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
The road is rocky, keep your eyes careful
मेरठ-करनाल हाईवे को दिल्ली-दून हाईवे से जोड़ने वाली सड़क बदहाल
विज्ञापन

आठ माह से अधूरा पड़ा सड़क का निर्माण, पत्थर डाल कर छोड़ दिया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेरठ-करनाल हाईवे को दिल्ली-दून हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण आठ माह से अधूरा पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर कई माह पूर्व पत्थर डालने का कार्य कराया गया था। इसके बाद कार्य को रोक दिया गया। इससे छह गांवों के ग्रामीण परेशान है।
करनाल मार्ग से गांव सरधन, दूधली, खेड़ीरांगढान, रुकनपुर, भायंगी, भंगेला होते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क को आठ माह पूर्व उखाड़ दिया गया था। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्माण लागत 366.51 लाख रुपये एवं पंच वषीर्य अनुरक्षण लागत 52.82 लाख रुपये से होना है। इसकी लंबाई 7.650 किलोमीटर है। इस मार्ग पर कई माह पूर्व पत्थर डाला गया था। अब पत्थर उखड़ने लगा है। इस कारण वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क टेंडर छोड़ा गया है। ठेकेदार से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। सड़क निर्माण का कार्य अगस्त माह तक पूरा करा दिया जाएगा। - पी कुमार, एई, ग्रामीण अभियंंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, सड़क पर चलना भी दूभर
डीसीडीएफ के संचालक गांव दूधली निवासी सुनील कुमार का कहना है कि सड़क पत्थर इतना फैल गया है कि मार्ग पर चलना दूभर हो गया है। दुपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों के टायर भी खराब हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को अन्य मार्ग से निकलना पड़ रहा है।

गांव भंगेला निवासी भगवानदास का कहना है कि मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को चक्कर काट कर नहीं जाना पड़ेगा। यह सड़क बुढ़ाना करनाल मार्ग को नेशनल हाईवे से जोड़ रही है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई है, जो मार्ग का शीघ्र निर्माण की बात कह रहे हैं। ग्रामीण सोनू, अनिल, अशोक कुमार, रामबीर सिंह, इरशाद, लियाकत, सतबीर आदि ने मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed