{"_id":"6186cc87f71dec38a0610cc1","slug":"the-risk-of-cancer-is-increasing-in-nirana-village-muzaffarnagar-news-mrt563773014","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से बिगड़ रही निराना की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से बिगड़ रही निराना की सेहत
विज्ञापन
निराना गांव में बढ़ रहा है कैंसर का खतरा
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र के निराना गांव की सेहत पर कैंसर का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले दस माह में कैंसर से सात लोगों की मौत हो चुकी है। यहां वर्तमान में करीब 15 लोग अलग-अलग तरह के कैंसर से पीड़ित हैं।
शहर से सटे निराना गांव से होकर नाला गुजरता है। इस नाले में अलग-अलग फैक्ट्रियों का पानी बहता है। ग्रामीण कहते हैं कि प्रदूषित पानी की वजह से गांव में त्वचा संबंधी बीमारियों के अलावा कैंसर भी फैल रहा है। 2021 में ही अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में ब्लड और लिवर कैंसर के मरीज भी हैं। इनका इलाज निजी डॉक्टरों के यहां कराया गया था। प्रदूषण ही कैंसर की वजह है। जबकि गांव में करीब 15 लोग वर्तमान में बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीण खुरशेद का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लापरवाही बरते हुए हैं, जिस कारण गांव में बीमारियां फैल रही है। कई बार प्रदूषित पानी का विरोध कर चुके हैं, लेकिन हर बार अनदेखी की जाती है। ग्रामीण पन्नू का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से हालात बिगड़ रहे हैं, गांव में मरीज हर साल बढ़ रहे हैं।
सरकारी रिकॉर्ड में नहीं कैंसर
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की गिनती होती है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि तीनों तरह के मरीजों की संख्या जिले में नहीं है। निराना गांव में अगर कैंसर के मरीज है तो जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
इस तरह करें बचाव
- मुंह और फेफड़ों के कैंसर से बचने के लिए तंबाकू का सेवन न करें। बीड़ी, सिगरेट और गुटखा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शराब के सेवन से भी कैंसर का खतरा रहता है। इससे सिर और गले, लिवर, स्तन और कोलोरेक्टल जैसे कैंसर होने का खतरा रहता है।
- अगर आपका भोजन स्वस्थ है तो आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। मसालेदार भोजन, अतिरिक्त मिर्च की खपत, सोडा का इस्तेमाल और चावल का अधिक उपयोग कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं। योग करके भी कैंसर से बचाव किया जा सकता है।