फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rise of civil services did not happen with Abhyudaya.

Muzaffarnagar News: अभ्युदय से नहीं हुआ सिविल सेवा का सूर्योदय

Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The rise of civil services did not happen with Abhyudaya.
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निशुल्क मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना में इस बार भी किसी अभ्यर्थी को सफलता हासिल नहीं हुई है।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा के परिणाम में जिले में संचालित दोनों केंद्रों में से एक भी अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है। वर्ष 2021 से दो केंद्र संचालित है। इनमें लगभग 22 शिक्षक विभिन्न विषयों में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 फरवरी 2021 को शुरू की गई थी। इसके तहत यूपीएससी, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को मुफ्त कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों समेत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य है लेकिन गत पांच वर्ष से चल रही इस कोचिंग के जरिए एक भी छात्र का चयन न होना शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।


-------------
विभाग के मानक अनुसार हो रहा कक्षाओं का संचालन
जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए 50 छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा जेईई में 50, नीट में भी 50 छात्र पंजीकृत है। छात्रों को लगातार विभाग के मानक के अनुसार शैक्षिक सत्र और अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। परिणाम छात्रों के अनुशासन, मेहनत और धैर्य पर भी निर्भर करता है। अधिकांश छात्र एक या दो वर्ष में सफलता हासिल न हो पर कोचिंग छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed