फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The revenue team measured the ponds of three villages

Muzaffarnagar News: राजस्व टीम ने की तीन गांव के तालाबों की पैमाइश

Thu, 19 Jan 2023 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
The revenue team measured the ponds of three villages
पटौली-मलपुरा गांव के तालाब से हटवाया अस्थाई कब्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। भोपा सहित तीन गांव में राजस्व विभाग की टीम ने तालाबों की पैमाइश कर रकबा चिह्नित किया। पटौली और मलपुरा गांव के एक तालाब से टीम ने अस्थाई कब्जा भी हटवाया। कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते पुलिस को भी मौके पर पहुंची।

एक सप्ताह से राजस्व विभाग की टीम भोपा के साथ आसपास के क्षेत्र के तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के लिए पैमाइश कर उसका रकबा चिह्नित कर रही है। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक भोपा ललित कुमार शर्मा, लेखपाल भोपा मुकेश शर्मा, लेखपाल मनोज कुमार आदि टीम गांव मलपुरा व पटौली पहुंची। तालाब की पैमाइश कर उसका रकबा चिह्नित किया गया। इन्ही गांव के एक तालाब से अस्थाई कब्जा भी हटवाया गया हैं। कब्जा हटवाते समय कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद कुछ हिस्से से कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन

इसी के साथ ही भोपा स्थित स्वामी कल्याण देव अमृत सरोवर के लिए चयनित किए गए तालाब की भी पैमाइश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed