{"_id":"1ed725bce514e8733ae4cff3b02eff44","slug":"the-results-will-play-with-faces-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों के साथ खिलेंगे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजों के साथ खिलेंगे चेहरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिले की 498 ग्राम पंचायतों के लिए रविवार को नए ग्राम प्रधानों की घोषणा हो जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मतगणना की सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली हैं। जिले के सभी नौ ब्लाकों में मतगणना का कार्य सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 498 ग्राम पंचायतों के लिए नए ग्राम प्रधान चुने जाने हैं, जिनकी घोषणा रविवार को हो जाएगी। मतगणना सुबह सात बजे शुरू हो जाएगी और कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।
शनिवार को जिले के नौ विकास खंडों सदर, पुरकाजी, चरथावल, खतौली, बुढ़ाना, जानसठ, मोरना और शाहपुर में मतगणना कार्य के लिए बेरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। मतगणना दो शिफ्टों में होगी, पहली पाली सुबह सात से शाम सात बजे तक और दूसरी पाली शाम सात से मतगणना कार्य समाप्ति तक होगा।
विज्ञापन
मतगणना तेजी से कराने के लिए एक टेबिल पर अधिकतम 15 मतदेय स्थलों की मतगणना होगी। मतगणना में नियुक्त कर्मचारियों को मतगणना के दिन कार्य शुरू होने से एक घंटा पहले ही सुबह छह बजे और दूसरी पाली के कर्मचारियों को कार्य प्रारंभ होने से एक घंटे पहले शाम छह बजे पहुंचना अनिवार्य किया गया है।
प्रथम पाली के कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों तक पहुंचाने के लिए मुजफ्फरनगर के रोडवेज बस और प्राइवेट बस अड्डे से प्रात: पांच से 5.30 बजे के बीच बस सेवा का इंतजाम किया गया है।