फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The protest against the construction of the drain, the uproar of the villagers

नाला निर्माण पर जताया विरोध, ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The protest against the construction of the drain, the uproar of the villagers
तितावी। बघरा विकास खंड के ग्राम लड़वा में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा गांव में कराए जा रहे नाला निर्माण का विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने निर्माण को रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत निधि से बनवाए जा रहे इस नाला निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा जान बूझकर नाले के पानी की निकासी बस्ती की तरफ कराया जा रहा हैं। नाला निर्माण होने से यहां पहले से अधिक जलभराव की समस्या होगी। क्योंकि जिस स्थान पर नाला निर्माण हो रहा हैं, वहां पर पहले से ही वाटर लेबल अधिक हैं। बिना बरसात के भी बस्ती में जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस नाला निर्माण को रुकवाने की मांग की हैं। चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करता हैं, तो जिलाधिकारी व एसडीएम सदर कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान पूर्व प्रधान ऋषिपाल, सोमपाल, सोराज, कृष्णपाल, ओमकार, ओमपाल, आजाद वीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed