{"_id":"648f0912d1908740aa0a0d24","slug":"the-problem-of-the-farmers-was-not-resolved-even-in-20-days-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-1987-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 20 दिन में भी नहीं हुआ किसानों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 20 दिन में भी नहीं हुआ किसानों की समस्या का समाधान
विज्ञापन
भैसाना चीनी मिल के गेट पर भाकियू का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। गन्ने के पूर्ण भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का भैसाना चीनी मिल के गेट पर धरना 20वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर प्रशासनिक और चीनी मिल के अधिकारियों को आना जाना लगा रहा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान और ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने बताया कि खंड विकास अधिकारी ने कई स्थानों से निराश्रित पशुओं की समस्या का समाधान किया है। अधिकतर गांवों में यह समस्या जस की तस है। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विकास त्यागी, सुभाष, सलीम, विरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, पुनीत, तैमूर, कृष्णपाल, वीरसिंह, मंगल, विपिन व धीरसिंह आदि मौजूद रहे।