{"_id":"667ebc5daa98cefc7a003103","slug":"the-problem-of-eye-allergy-is-increasing-due-to-heat-and-humidity-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-125061-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गर्मी और उमस से बढ़ रही आंखों में एलर्जी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गर्मी और उमस से बढ़ रही आंखों में एलर्जी की समस्या
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण जिला अस्पताल में आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्वाधिक मरीज आंख में एलर्जी और खारिश की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ मरीज कम दिखाई देने वाले भी पहुंचते हैं।
चिलचिलाती धूप, उमस और मौसम में नमी आंखों में दिक्कत पैदा कर रही है। इससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार आंखों की साफ-सफाई और ठंडे पानी से बार-बार आंख धोने की सलाह दे रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि रोजाना ओपीडी में 150 से 200 की संख्या में मरीज परामर्श ले रहे हैं। इनमें आंखों में पानी चलना, लालीपन, खारिश होना और एलर्जी की समस्या वाले मरीज उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिन में चलने वाली गर्म हवा भी आंखों के लिए नुकसान दायक है। ऐसे में वाहन चलाते वक्त हेलमेट और काले चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए। आंखों पर गर्म हवा लगने से एलर्जी की समस्या होती है। बाहर से आने के बाद तुरंत ही आंखों को साफ पानी से धोएं।
-- -- -- -- --