{"_id":"627ab430608af86fa2770f1e","slug":"the-princes-staged-a-sit-in-protest-over-the-electricity-bill-muzaffarnagar-news-mrt5880723192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग द्वारा भेजे गए बिजली बिल को लेकर प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग द्वारा भेजे गए बिजली बिल को लेकर प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। विद्युत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को बिजली के बकाया बिल भेजे जा रहे है, इसी बात से नाराज प्रधानों ने तहसील परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम जीतसिंह राय को ज्ञापन दिया। उन्होंने विद्युत विभाग का बिल किसी अन्य मद से चुकाए जाने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि पर विद्युत विभाग के पोल लगे है। विद्युत विभाग पोल लगाने का किराया ग्राम पंचायतों को अदा करे।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लाक अध्यक्ष ओमवीर प्रधान के नेतृत्व में ब्लाक खतौली के प्रधानों ने तहसील में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानों ने एक ज्ञापन एसडीएम जीत सिंह राय को देते हुए बताया कि विद्युत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को बिजली के बिल भेजे गए है। इसी बात से नाराज सभी 84 गांव के प्रधानों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। ग्राम पंचायतों में पहले से ही निधि से अन्य कार्यो में खर्च किए जा रहे है। विद्युत बिल के लिए अन्य मद की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जो पोल ग्राम पंचायतों की भूमि पर लगाए है उनका वह किराया दे, जिससे ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ सके। धरना प्रदर्शन में ओमवीर सिंह, अशोक राठी, चंगेज खान, दीपक चैधरी, विजय प्रधान, मुरसलीन, विपिन, सुनील, मनोज, चमन सिंह, भूषण, सोबीर, जनेश्वर, वीरसिंह आदि प्रधान उपस्थित रहे।