फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The officers were sitting, not a single complaint came

बैठे रहे अधिकारी, नहीं आई एक भी शिकायत

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The officers were sitting, not a single complaint came
शहर कोतवाली में समाधान दिवस पर समस्या सुनते डीएम,एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से थाना नगर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में भाग लिया। थाने में एक भी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वह थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण करें। उन्होंने भूमि विवाद प्रकरणों एवं अन्य प्रकार की शिकायतों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सभी लेखपाल, सिपाही अपने क्षेत्र में आवंटित रोस्टर के अनुसार भ्रमण कर भूमि विवादों का अंकन रजिस्टर में करके उनका प्रभावी निस्तारण करें।
विज्ञापन

निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों से हस्ताक्षर भी करा लें। लेखपाल थाना दिवस में उपस्थित रहें, साथ ही नगर पालिका, ब्लाक, विद्युत निगम के अधिकारी, कर्मचारी भी थाना समाधान दिवस के दौरान उपस्थित रहकर जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत कर्ता की शिकायत का शत-प्रतिशत निस्तारण होना चाहिए। मौके पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिह, थानाध्यक्ष नगर कोतवाली, लेखपाल सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
समाधान दिवस में एक भी पीड़ित नहीं पहुंचा
जानसठ। कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार संजय सिंह व कानूनगो अनुज शर्मा के अलावा एक दो कर्मचारी ही उपस्थित रहे। थाना प्रभारी भी समाधान दिवस में नजर नहीं आए। समाधान दिवस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। थाने में लगी कुर्सियां भी खाली पड़ी रही हैं।

चार शिकायतों में मात्र एक का निस्तारित
खतौली। थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव, इंस्पेक्टर ने फरियादियों की समस्याएं सूनी। संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र चार शिकायतें आईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए राजस्व टीम को गांव में भेजा गया। राजस्व टीम ने गांव कैलावड़ा पहुंचकर वहां पर पैमाइश करते हुए कब्जे को हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed