फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The name of love and sacrifice is 'mother'

प्यार और त्याग का नाम है ‘मां’

Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The name of love and sacrifice is 'mother'
मिल मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज में विदयार्थीयों द्वारा बनायी गई मॉ शब्द क - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में मदर्स-डे पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों मां और बच्चों के रिश्तों के विषय में बताया। स्कूलों ने बच्चों की माताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जीडी गोयनका स्कूल की प्रधानाचार्या सुरेखा सिंह ने बताया कि मातृ दिवस पर नर्सरी से कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों की माताओं को उनकी सहेलियों के साथ विद्यालय में आमंत्रित किया गया। रंगारंग और रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेहंदी, नेल आर्ट और रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । रैंप वॉक में फर्स्ट रनर अप मिस प्रीति रहीं। सुपर मोम का खिताब साक्षी अरोड़ा को दिया गया।
विज्ञापन

एसडी ग्लोबल स्कूल में मदर्स डे पर विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मां के लिए कार्डस, फोटो फ्रेम बनाए। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा बताया कि हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स-डे मनाया जाता है। प्रधानाचार्या श्वेता वत्स, प्रीति गोयल मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, अनुज राठी, दीपावली श्वेता जैन, रूपा, सोनिका शर्मा, अभिलाषा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द दून वैली पब्लिक स्कूल की ब्रांच हेड जसवीर कौर ने बताया कि बच्चों ने गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाएं, जिसमें उन्होंने मां के लिए अपने भावों को व्यक्त किया। चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा उपस्थित रहीं। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नई मंडी में मदर्स-डे मनाया गया। हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान ने बताय कि शुभारंभ प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, आशा संगल, शशि गर्ग, कंचन, अंशु भाटिया मौजूद रहीं।
मिस ब्यूटी दीपा और मिस क्यूट अवार्ड संगीता को मिला
लिटिल लीडर्स एकेडमी में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ डॉ. निशि शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रैंप वॉक का आयोजन किया गया। मिस स्टाइलो डोली मलिक, मिस ब्यूटी दीपा, मिस स्माइली मोनिका, मिस क्यूट अवार्ड संगीता को दिया गया। प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। मिल मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि संस्था में मदर्स-डे उत्साह के साथ मनाया। अनिल शास्त्री ने माताओं की दीर्घायु की कामना के लिए यज्ञ किया गया। मदर्स-डे पर ज्योति पाल एवं सभी टीचर्स के सानिध्य में कार्ड मेकिंग, कविता पाठ, भाषण, निबंध एवं गीत आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई। मौके पर रेनू चौधरी, अंजू दीक्षित, नीलम देवी, प्रभा यादव, पूजा राठी, विक्रांत, राजीव कुमार, संजीव मलिक मौजूद रहे।

बच्चों को पहला शिक्षक और मित्र मां
राज एकेडमी शाहपुर में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या शुबी मिर्जा ने मां को बच्चों का पहला शिक्षक, मित्र और मार्गदर्शक बताया। प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दून वैली नई मंडी की ब्रांच हेड मिस ईवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों के रंग बिखेरे। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक अनुराग सिंघल, राज किशोर गुप्ता, अदिति, जसवीर कौर का सहयोग रहा। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने ग्रीटिंग कार्ड और पत्र लेखन द्वारा माताओं के प्रति अपने सम्मान, प्रेम को व्यक्त किया। विद्यालय निदेशिका चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता, प्रिया कौशिक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed