{"_id":"5e5aae688ebc3ef3a816f2b0","slug":"the-municipality-removed-encroachments-from-the-drains-of-majnu-wala-road-devband-news-mrt471507259","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने मजनूं वाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने मजनूं वाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन
देवबंद के मजनूवाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने मजनूं वाला रोड की नालियों से अतिक्रमण हटवाया
देवबंद (सहारनपुर)। नालियों को साफ करने में आ रही समस्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को नगर पालिका ने अति व्यस्त मजनूं वाला रोड पर अभियान चलाकर नालियों पर किए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया।
नगर के मजनूं वाला रोड पर सड़क के दोनों ओर नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा। इसके चलते सड़क की नालियों की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी । इस संबंध में लोगों ने नगरपालिका में शिकायत की। शनिवार को सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने नालियों पर किए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। इससे अब सफाई कर्मियों को नालियों की सफाई करने में परेशानी नहीं होगी। सफाई निरीक्षक ने चेतावनी दी यदि भविष्य में पुन: अतिक्रमण किया तो नगर पालिका कानूनी कार्रवाई को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पूरे नगर में अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों को सरकारी संपत्ति पर कब्जे कर रखे हैं, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। इसमें कहा कि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना वसूलकर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली।