फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The miscreants looted sheep by taking the shepherds hostage

चरवाहों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी भेड़

Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted sheep by taking the shepherds hostage
बुढ़ाना। भैसाना-मदीनपुर के बीच जंगल में बदमाशों ने चरवाहों बंधक बनाकर मोबाइल और भेड़ लूट ली। विरोध करने पर उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कई घंटे तक कांबिंग करती रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना के रहने वाले जोगेंद्र व अर्पित दोनों भाई भेड़ चराते हैं। दोनों भाइयों ने बुढ़ाना निवासी राजपाल की करीब 150 भेड़ और बकरियां चराने के लिए ले रखी हैं। सोमवार को भैैसाना व मदीनपुर के बीच जंगल में दोपहर में भेड़ चरा रहे थे। इसी दौरान चार-पांच बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिए। चरवाहों ने भेड़ लूटने का विरोध किया तो बदमाश दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हे गन्ने के खेत में ले गए। कोतवाली में मौजूद जोगेंद्र ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में बदमाश उनकी भेड़ लूटकर ले गए। करीब दो घंटे बाद होश आने पर दोनों भाइयों ने घटना की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि करीब 150 भेड़ लूटने की सूचना उन्हें मिली है। घटना स्थल पर खेतों में कांबिंग की जा रही है। लूटी गई भेड़ व बकरियों को बदमाश पैदल अथवा किसी वाहन में भरकर ले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed