फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The main accused in the drug murder case taken on remand

दवा व्यापारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया

Sun, 25 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the drug murder case taken on remand
गांव भेडाहेडी के जंगल में अनुज हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी अजीत से पिस्टल बरामद करती भोपा पुलिस। - फोटो : KHATAULI
दवा विक्रेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा पुलिस ने मोरना के दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत को रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव भेडाहेड़ी के किसान वेद सिंह के खेत से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए।
मोरना में 17 सितंबर की शाम को मेन बाजार रामलीला चौक पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दुकानें बंद कराते हुए दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की घर के दरवाजे पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की जांच में अजीत पुत्र हिंदपाल, कपिल पुत्र पवन निवासीगण मोरना, राहुल पुत्र राजपाल यादव निवासी भेडाहेड़ी ने नाम सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। वहीं, मेरठ के दौराना थाने के गांव कपसाढ़ निवासी कुलदीप हत्याकांड में तीनों आरोपियों पर मेरठ पुलिस ने भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। भोपा थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि छह अक्टूबर को हरियाणा के फरीदाबाद शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने अजीत को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भोपा पुलिस ने आरोपी अजीत को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे से पन्नी में लिपटी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

अनुज की हत्या का आरोपी को कोई अफसोस नहीं
पुलिस पूछताछ के दौरान अनुज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत के माथे पर हत्या करने का तनिक भी अफसोस नहीं दिखाई दिया। अजीत ने बताया कि चाचा की लड़की को अनुज के रिश्तेदार द्वारा भगा ले जाना उसे सहन नहीं हुआ। उसके मन में बदले की आग धधक रही थी। इज्जत की खातिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने कहा कि अब चाहे फांसी हो जाए, इसका अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा खादर में खाए दाल चावल
हत्याकांड के बाद आरोपियों ने गंगा खादर खोले में रहकर खुद दाल चावल बनाकर खाए। वहीं शाम के वक्त शराब पीकर रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। दिन में गन्ने के खेतों में छुपकर पुलिस से बचने के लिए फरारी काटी। हत्याकांड के चार दिन बाद 21 अक्तूबर को बाइक से सुबह चार बजेे मोरना होते हुए राहुल यादव की बहन के यहां सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के नंगलाला अहीर पहुंचे। तीनों के बीच बात बिगड़ने पर अजीत और कपिल बस द्वारा हरिद्वार एक आश्रम पहुंचकर शरण ली। वहीं, राहुल दिल्ली रिश्तेदार के यहां रवाना हो गया। छह अक्तूबर को कपिल भोपा पुलिस के साथ ककराला रजबहे पटरी पर मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर जेल गया। वहीं, राहुल को बुढ़ाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 14 अक्तूबर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed