{"_id":"6349b321ab93b965635e285a","slug":"the-level-of-education-will-improve-with-the-coordination-of-teachers-muzaffarnagar-news-mrt6096203100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के तालमेल से सुधरेगा शिक्षा का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के तालमेल से सुधरेगा शिक्षा का स्तर
विज्ञापन
भोपा। भोपा में विद्यालय प्रबंध समिति सचिव व प्रधानों का एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा किया गया। डॉ वीरपाल निर्वाल, बीएसए शुभम शुक्ला, प्रमुख अनिल राठी, एबीएसए अनिल कुमार चौहान, एडीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, डायट प्रवक्ता श्रीपाल, जितेंद्र कुमार, रामकुमार रागी, अंकुर कुमार, रामेंद्र कुमार, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कहा कि शिक्षकों व प्रधानों के आपसी तालमेल से शिक्षा के स्तर को और ऊंचाई तक ले जाने में सफलता मिलेगी। ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, डीबीटी, स्वच्छ भारत अभियान, निपुण भारत मिशन आदि पर भी अपने विचार रखे।
बीएसए शुभम शुक्ला ने विभागीय योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त अध्यापक ऋषि राज व संचालन महमुदुल हसन व अंजू गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर कला प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में शर्मिल कुमार, अरविंद शर्मा, प्रदीप वर्मा, राम कुमार, कपिल वर्मा, राजेश राठी, अजय कुमार जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम मेें अधिकांश गांव प्रधान मौजूद रहे।