फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The issue of Mathura's Idgah was resolved in 1968 itself: Zaheer Hassan

मथुरा की ईदगाह का मसला 1968 में ही सुलझ गया था : जहीर हसन

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The issue of Mathura's Idgah was resolved in 1968 itself: Zaheer Hassan
पत्रकारों से रुबरु मथुरा शाही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा. जहीर हसन - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। देश के चर्चित मुद्दों में से एक मथुरा की ईदगाह मस्जिद व श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर मथुरा की शाही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जहीर हसन ने कहा कि हम नहीं चाहते कि दो भाइयों (हिंदू-मुस्लिम) के बीच नाइत्तेफाकी पैदा की जाए। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हम सब एक हैं के संदेश को आम किया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रजवासी हिंदू व मुस्लिम रहनुमाओं की मौजूदगी में वर्ष 1968 में ही लिखित रूप में यह विवाद सुलझ गया था।
विज्ञापन

ईदगाह रोड स्थित महमूद हाल में पत्रकारों से बात करते हुए मथुरा शाही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जहीर हसन ने कहा कि अयोध्या के बाद देश में एक बार फिर से इबादतगाहों के नाम पर माहौल को खराब करने की साजिशें रची जा रही हैं। जिससे मुल्क का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों और मंत्रियों के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर बड़ी बड़ी डिग्रियां हासिल कर रहे हैं, जबकि देश के आम बच्चों को शिक्षा और रोजगार देने के बजाए धार्मिक मसलों में उलझा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डॉ. जहीर हसन ने कहा कि जिस तरह की तस्वीर पेश की जा रही है हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। ब्रज का इतिहास रहा है कि यहां ईद के मौके पर जो गेट बनाया जाता है उस पर एक तरफ ईद मुबारक लिखा होता है तो दूसरी तरफ कृष्ण की बांसुरी और मोर पंख बना हुआ होता है। वहां इसी तरह से त्योहार मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इन आंखों से काम नहीं चलेगा बल्कि दिल की आंखें खोलनी पड़ेंगी। क्योंकि ब्रज में मुसलमान औरतें राधा की चुनरी बनाती हैं तो हज से वापस लौटे दाढ़ी वाले कृष्ण के कपड़े और मुकुट बनाते हैं। जिन्हें पूरी दुनिया में बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि यह देश नफरत से नहीं बल्कि प्यार और मोहब्बत से चलेगा। सभी को चाहिए कि वह नफरत का बीज बोने वालों से सावधान रहें और भाईचारे के संदेश को आम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed