फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The illiterate mother enhances courage and became a teacher

अनपढ़ मां ने बढ़ाई हिम्मत तो शिक्षक बन गए बेटे

Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The illiterate mother enhances courage and became a teacher
भोपा। भोपा निवासी मुन्नी ने पति की मौत के बाद हौसला नहीं हारा। बच्चों की उच्च शिक्षा पर ध्यान दिया। तीनों बेटों को दिन रात मेहनत कर खूब पढ़ाया। दो बेटे शिक्षक तो तीसरा बेटा एसएचओ बन गया।
विज्ञापन

भोपा निवासी मुन्नी बताती हैं कि उनके पति जोगराज उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर थे। लगभग 15 वर्ष पूर्व उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के सदमे से वह बीमार रहने लगी। लेकिन मन में एक ही बात थी की अपने पांचों बच्चों को लिखा पढ़ा कर कामयाब बना सकूं। अनपढ़ होने के बाद भी मुन्नी देवी ने अपनी दोनों बेटी ममता व गीता को उच्च शिक्षा दिलाई। बड़ा बेटा कुलदीप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में संभल जिले में इंस्पेक्टर हैं। दूसरा बेटा पंकज कुमार भोपा के यूसुफपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं तो सबसे छोटा बेटा मनवीर सिंह भी शिक्षक है, जिनकी तैनाती पुरकाजी विकासखंड क्षेत्र के विद्यालय में हैं। शिक्षक मनवीर सिंह, पंकज कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बुढ़ाना क्षेत्र के गांव रायपुर अटेरना निवासी है। काफी समय तक वह जनपद अमरोहा में रहे और अब पिछले कई वर्षों से भोपा में रह रहे हैं। तीनों भाइयों का कहना है कि पिता की मौत के बाद मां ने जो मेहनत की है उसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

जो भी हैं हम मां के दम पर
थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी मोंटी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है। उसका कहना है कि पिता की मौत के बाद अनपढ़ होने के बाद भी मां धर्मवीरी ने मेहनत मजदूरी कर उसे इस मुकाम पर पहुंचाया। आज वह जो भी है अपनी मां की बदौलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जौली निवासी भारत वीर मुंबई में रेलवे सुरक्षा बल में तैनात है। भारत वीर का कहना है की मां संतरी की कड़ी मेहनत से वह सरकारी नौकरी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed