फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The hobby of radio made Bir Singh a radio artist

रेडियो के शौक ने बीर सिंह को बनाया रेडियो कलाकार

Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The hobby of radio made Bir Singh a radio artist
रेडियो प्रेमी रागनी सिंगर बीर सिंह शर्मा रेडियो कार्यक्रम को ध्यान से सुनते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेडियो के शौक ने बीर सिंह को बनाया रेडियो कलाकार
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड़ निवासी बीर सिंह शर्मा बताते हैं कि उनके ताऊ फूल सिंह शर्मा स्वांग (देहाती कार्यक्रम) खेला करते थे। वो स्वांग के बहुत बड़े कलाकार थे। ताऊ की कलाकारी को देखते हुए उन्हें 15 साल की उम्र में रेडियो से देहाती रागनी सुनने का शौक चढ़ गया।
बीर सिंह शर्मा ने यह भी बताया कि उनके पास दो बहुत पुरानी रेडियो है। रेडियो खराब होने पर जल्द ठीक की जा सके इसके लिए उसने अपने छोटे भाई रमेश को रेडियो मैकेनिक बना दिया। रेडियो का ऐसा रंग चढ़ा कि देखते देखते वह रेडियो सिंगर बन गए। जिसके चलते उनके द्वारा गाई गई रागनियों का प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन नजीबाबाद से कृषि जगत कार्यक्रम में वह दिल्ली रेडियो स्टेशन के ग्राम संसार कार्यक्रम में सीधा प्रसारण होता है।
विज्ञापन

लगभग 45 वर्षों से दोनों कार्यक्रमों को निरंतर सुनते आ रहे हैं और इन कार्यक्रम के निर्धारित समय से पहले अपना काम निपटा कर रेडियो लेकर बैठ जाते हैं। इतना ही नहीं रेडियो का इतना शौक चढ़ा है कि आज भी अगर कहीं रिश्तेदारी में जाते हैं तो उनके पास दो रेडियो है। एक बड़ी तो एक छोटी, छोटी रेडियो को वो अपने साथ लेकर जाते हैं। बीर सिंह के रेडियो से अटूट प्यार की उनके रिश्तेदार व ग्रामीण भी खूब चर्चा करते हैं। रेडियो से बने रेडियो सिंगर बीर सिंह एक प्रसिद्ध रागनी कलाकारों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed